गाज़ीपुर: गाजीपुर में लंपी को लेकर अलर्ट, 2.66 लाख गोवंशों का होगा मुफ्त टीकाकरण, 25 टीमें मैदान में-सीडीओ
गाजीपुर में मवेशियों को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लंपी बीमारी के प्रकोप को देखते हुए गाजीपुर में भी बड़े स्तर पर एहतियाती टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीमारी के लक्षण, बचाव और रोकथाम को लेकर पशुपालकों को जागरूक किया गया।