पटियाली: 4 वर्षीय दलित बालिका हत्याकांड में दूसरा आरोपी गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस ने 4 वर्षीय बालिका हत्याकांड में फरार चल रहे दूसरे आरोपी अजय पुत्र राजपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।