पटना ग्रामीण: पटना डीएम ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 20 मामलों की सुनवाई की
शुक्रवार की शाम 4 बजे पटना डीएम ने समाहरणालय में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील के 20 मामलों की सुनवाई कर संबंधित परिवादों का निवारण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन-शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर समाधान सुनिश्चित करें, ताकि जनता को शीघ्र न्याय मिल सके। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।