पटना ग्रामीण: मौर्या लोक में नगर निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन, स्थायीकरण और नियमित वेतन की मांग
शुक्रवार की दोपहर 2 बजे के करीब पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर निगम मुख्यालय, मौर्या लोक में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में निगम कर्मचारी शामिल हुए। कर्मियों की मुख्य मांगे दैनिक कर्मियों की सेवा स्थायीकरण, ठेका प्रथा को समाप्त कर स्थायी बहाली, अनुकंपा पर बहाली शामिल है ।