पटना ग्रामीण: नरेंद्र मोदी सिंदूर के सौदागर: बिहार दौरे पर पीएम पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का तंज
शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली से पटना पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर प्रतिक्रिया दी है। एयरपोर्ट पर पप्पू यादव ने नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उन्हें- 'सिंदूर का सौदागर' बताया है। दरअसल पीएम मोदी ने राजस्थान में गुरुवार कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद उनकी रगो में खून की जगह गरम सिंदूर बह रहा है।