पटना ग्रामीण: पटना: एग्जीबिशन रोड के पास हरिओम कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में मध्य निषेध विभाग ने लाखों की शराब बरामद की
राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना अंतर्गत पॉस इलाका कहे जाने वाले एग्जिबिशन रोड चौराहा के पास हरिओम कमर्शियल कंपलेक्स से मध् निषेध की टीम ने गुरुवार की रात्रि 9:30 बजे भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। मौके पर मौजूद मध्य निषेध विभाग के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने सभी शराब को जप्त कर लिया। वहीं छापेमारी के दौरान मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।