डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में संस्कारों और उल्लास के साथ मना दीपावली उत्सव
मीरजापुर। विजयपुरा स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट और पारंपरिक कलाकृतियों से जगमगा उठा। विद्यार्थियों ने मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, पारिवारिक प्रेम, आपसी सद्भाव और अच्छे संस्कारों का संदेश दिया। चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना है।
डायरेक्टर आयुष कुमार सर्राफ एवं प्रीती सर्राफ ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की।
इस अवसर पर आकांक्षा गुप्ता, शुभा शर्मा, साधना तिवारी, शिवांगी, कीर्ति जायसवाल, प्रिया अग्रहरि, प्रतिमा शर्मा, विशाखा सिंह, पूजा चौरसिया, रवि यादव, महेंद्र गुप्ता, आस्था सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
#DrSarlaSarrafPublicSchool #Mirzapur #DiwaliCelebration #दीपावलीउत्सव #मिर्जापुर #TodayMirzapurNews
Mirzapur, Mirzapur | Nov 8, 2026