मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमएमसीएच), पलामू में बुधवार को छात्रों ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अनुशासन समिति द्वारा दो छात्रों को निलंबित करने और पाँच हजार रुपये जुर्माना लगाए जाने के फैसले से नाराज़ होकर लगभग 90 इंटर्न और 490 जूनियर रेजिडेंट एकजुट होकर सुपरिटेंडेंट कार्यालय के पास जमा हो गए और जमकर नारेबाजी की।