मेदिनीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार की दोपहर करीब 12बजे आपातकाल की बरसी पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव मुख्य रूप से शामिल हुए।इस अवसर पर जनसंघ काल के संघर्षशील कार्यकर्ताओं एवं आपातकाल के दौरान जेल में बंद रहे लोकतंत्र रक्षकों को सम्मानित किया गया।