मेदिनीनगर (डालटनगंज): कुर्सी बचाने के लिए लगाया गया था आपातकाल, लोकतांत्रिक मूल्यों का घोंटा गया गला : BJP अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष समीर
देश में आपातकाल लगे 50 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी इसे लोकतंत्र हत्या दिवस मना रही है। इस सिलसिले में आयोजित सेमिनार में भाग लेने के लिए बुधवार दोपहर 3 बजे मेदिनीनगर पहुंचे भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित किया।कहा कि 25 जून 1975 को देश में हर तरफ शांति थी, लेकिन आपातकाल थोपा गया।