मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू: बर्खास्त 251 अनुसेवकों ने समायोजन की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, दो दिवसीय आंदोलन शुरू
पलामू के बर्खास्त 251 अनुसेवकों ने समायोजन की मांग को लेकर बुधवार से दो दिवसीय आंदोलन शुरू कर दिया है। समाहरणालय परिसर में दोपहर 12 बजे से धरना दिया। मांगो के समर्थन में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। जमकर नारे लगाए। आंदोलन में बड़ी संख्या में अनुसेवक शामिल हैं। दो दिनों तक धरना प्रदर्शन करने के बाद भी उनकी मांगों पर विचार नहीं होने पर अनुसेवक आत्मदाह करेंगे।