मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने दुधारू पशु चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। बता दें कि नावाटोली राम जानकी मंदिर के समीप से 20 मई को दिन में गाय चोरी हुई थी। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में कसाई मोहल्ला निवासी सोनू कुरेशी एवं मुन्ना कुरैशी शामिल हैं।