भंडरा: सावन पूर्णिमा पर भंडरा के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अखिलेश्वर धाम में जलाभिषेक व भक्तिमय माहौल
भंडरा प्रखंड क्षेत्र में पवित्र सावन माह के अंतिम दिन, सावन पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार सुबह से शाम 5 बजे तक अखिलेश्वर धाम, चट्टी स्थित महादानी शिव मंदिर, कसपुर का कारू मठ, बेल डीपा, ओखर डीपा, नकटी महादेव, भौरो और मसमानो सहित विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।