डिंडौरी: मोहगांव सिधौली में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
मोहगांव के सिधौली के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जन्म जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां स्कूली छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई और संविधान के अनुच्छेद 17 और 21 का मंचन किया गया दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार शाम 6:30 बजे जानकारी दी ।