प्रतापगढ़: पुलिस लाइन पहुंचे एसपी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, ड्रोन से की गई निगरानी
प्रतापगढ़ एसपी दीपक भूकर ने मंगलवार सुबह 8 बजे पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान जवानों को ड्रिल और शस्त्र प्रशिक्षण के जरिए पेशेवर दक्षता सुधारने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार ड्रोन कैमरे से वास्तविक समय की निगरानी की गई। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।