धनरुआ: धनरूआ के पभेरी बाजार में ज्वेलरी दुकान से 15 लाख के गहने और 90 हजार नकद चोरी
Dhanarua, Patna | Sep 29, 2026 धनरूआ, 29 सितंबर 2026: धनरूआ थाना क्षेत्र के पभेरी बाजार स्थित शिव अलंकार ज्वेलर्स में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 15 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 90 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह दुकान संचालक सुरेश कुमार को हुई। दुकान संचालक ने तत्काल धनरूआ पुलिस