हज़ारीबाग: रेलवे एनटीपीसी परीक्षा में अव्यवस्था, विधायक प्रदीप प्रसाद के हस्तक्षेप से परीक्षा स्थगित
रेलवे एनटीपीसी परीक्षा में अव्यवस्था पर छात्रों में आक्रोश देखा गया। हजारीबाग के परीक्षा केंद्र में बिजली बाधित रही और जनरेटर भी खराब हो गया। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के हस्तक्षेप से परीक्षा स्थगित कर दी गई। उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य सर्वोपरि है, किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।