हज़ारीबाग: हजारीबाग में 19 जून को कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय रहेंगे बंद
हजारीबाग में 19 जून 2025 को कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग द्वारा जिले को रेड जोन घोषित करने और आपदा प्रबंधन की सलाह के बाद यह निर्णय लिया गया है। उपायुक्त ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए सभी सरकारी, गैर-सरकारी व निजी स्कूलों में पठन-पाठन स्थगित करने का आदेश दिया है। आदेश का सख्ती से पालन अनिवार्य होगा।