हज़ारीबाग: हजारीबाग में मूसलाधार बारिश से मौनसून ने दी दस्तक पहली बारिश ने खोली नगर निगम की पोल
#jansamasya
हजारीबाग जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं नगर निगम हजारीबाग की लचर व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। पहली ही बारिश में शहर की सड़कों और गलियों का हाल बेहाल हो गया। बारिश का पानी जगह-जगह जमा हो गया और नालियों का गंदा पानी घरों में घुसने लगा