हिण्डौन: हिंडौन-करौली मार्ग पर बाइक और पैदल महिला की टक्कर, दोनों गंभीर घायल
हिंडौन-करौली मार्ग स्थित जमालपुर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। महिला और बाइक सवार युवक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।