फैज़ाबाद: स्वास्थ्य विभाग द्वारा झोलाछाप व अवैध हॉस्पिटल किए गए चिह्नित, 26 संचालकों को किया गया नोटिस जारी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा झोलाछाप व अवैध अस्पतालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अब तक सौ अवैध हास्पिटल चिह्नित किए गए हैं और 26 को नोटिस जारी किया गया है। जिसके चलते कई अस्पताल संचालकों ने अस्पताल के सामने से बोर्ड तक हटा लिया है।अभियान के क्रम में मवई चौराहा स्थित दो अस्पतालों पर छापेमारी हुई।