फैज़ाबाद: आरटीओ कार्यालय के निकट निर्माणाधीन भवन पर काम कर रहे युवक से छुई एचटी लाइन,जिला अस्पताल में भर्ती
रौनाही थाना क्षेत्र के सोहावल निवासी बुधिराम पुत्र रामबचन आरटीओ कार्यालय के निकट एक निर्माणाधीन भवन पर काम कर रहा था। उसको जिला अस्पताल लाने वाले मिस्त्री अयोध्या कोतवाली के विद्याकुंड निवासी सुनील ने बताया कि बुधिराम सरिया उठाकर छत पर पहुंचा रहा था। इस दौरान सरिया का एक सिरा ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से छू गया।