फैज़ाबाद: रामलला के बॉडीगार्ड हुए दोगुने, 8-8 घंटे की ड्यूटी देंगे 6 जवान, 1992 से अब तक कर रहे भगवान की सेवा
अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान रामलाला के निजी सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। रामलला के बॉडीगार्ड अब 8-8 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी देंगे। पहले यह 10 से 11 घंटे थी। बाद में यह बढ़कर 18 घंटे तक हो गई थी।इसके कारण रामलला के निजी सुरक्षा कर्मियों को अवकाश का समय नहीं मिल रहा था।