फैज़ाबाद: अयोध्या कोतवाली के सहनवां क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्पिटल में दो दिन पूर्व हुई मारपीट का मामला पहुंचा आईजी कार्यालय
अयोध्या कोतवाली के सहनवां क्षेत्र स्थित एक निजी हॉस्पिटल में दो दिन पूर्व हुई मारपीट और तोड़फोड़ का मामला आईजी कार्यालय पहुंच गया है। पीड़ित के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने आईजी से मुलाकात कर पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट दर्ज करवा कार्रवाई कराने की मांग की है।