आबू रोड: माउंटआबू में समर फेस्टिवल में आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं, बोट रेस और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह
प्रदेश के सबसे ऊंचे हिल स्टेशन माउंट आबू में दो दिवसीय ग्रीष्मकालीन समर फेस्टिवल के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समर फेस्टिवल के दूसरे दिन नक्की झील क्षेत्र में बोट रेस, सापा प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ सहित कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।