राजगढ़ में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खिलाफ दी गई टिप्पणी के विरोध में आज शुक्रवार की दोपहर 2 बजे के लगभग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शनकारियों के अनुसार, मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान तीखी बहस