भदेसर: चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर बानसेन के पास हादसा, बाइक के सामने आया पशु, 2 युवक गंभीर घायल, उदयपुर रेफर
सोमवार रात 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर बानसेन के समीप सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे बाद हादसा हुआ। चित्तौड़गढ़ से सलूंबर स्थित अपने गांव लौट रहे 2 युवकों की बाइक के सामने अचानक पशु आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर क