नैना देवी के पास भूस्खलन ने रोकी बस, यात्रियों को वापस लौटना पड़ा
बिलासपुर-नंगल मार्ग पर श्री नैना देवी से कुछ दूरी पहले भारी भूस्खलन होने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। बिलासपुर-नंगल रूट पर जा रही बस ने मलबे वाले क्षेत्र को पार करने की कोशिश की, लेकिन भूस्खलन काफी बड़ा होने के कारण बस आगे नहीं जा सकी।
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सभी यात्रियों को बस से नीचे उतारा गया और बस को वापस ले जाना पड़ा। भूस्खलन के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है।
#Bilaspur #Nangal #NainaDevi #Landslide #HimachalNews #UTHimachal #UniqueTodayNews