विभूतिपुर: विभूतिपुर के भुसवर लिटियाही मे व्यवसायी से मारपीट घायल कर 2.65 लाख की लूट, इलाज जारी
विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यवसायी के साथ बेरहमी से मारपीट कर 2.65 लाख रुपये नकद और सोने का चेन लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह वारदात बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे भुसवर-लिटियाही चौक के समीप हुई।