विभूतिपुर: विभूतिपुर के खोकसाहा में बीते शुक्रवार को बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की गुरूवार करीब 9बजे रात्रि इलाज में हुई मौत
विभूतिपुर उत्तर पंचायत के खोकसाहा वार्ड 19 निवासी 60 वर्षीय राम गुलाम महतो की गुरुवार रात इलाज के दौरान मौत हो गय। राम गुलाम महतो को बीते शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने सिंघिया घाट - खोकसाहा मुख्य पथ पर खोकसाहा चौक के पास जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया था।