भोगांव: नवीगंज में जासमई मार्ग चौड़ीकरण के लिए अधिकारियों का सख्त रुख, अतिक्रमण हटाने को 3 दिन का अल्टीमेटम
बेवर के नवीगंज ग्राम में जासमई मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस परियोजना के तहत, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मार्ग निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमणों का सीमांकन किया है। टीम ने दुकान मालिकों को तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया है।