चौपाल: नेवल के 5 गांवों में जल संकट, XEN रजनीश वर्मा ने संभाली कमान।
चौपाल के दुर्गम नेवल क्षेत्र में पेयजल संकट से जूझ रहे पांच गांवों के लिए जल शक्ति विभाग के XEN नेरवा रजनीश वर्मा ने खुद मोर्चा संभाला है।
उन्होंने शामठा, रंघोल, जनोग, ईडा और दरवाड पेयजल योजनाओं का औचक निरीक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण में कई योजनाएं तकनीकी खराबी और पाइप लाइन टूटने के कारण प्रभावित मिलीं।
XEN ने मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित JE व ठेकेदार को तीन दिन के भीतर पाइप लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक सप्ताह में सभी गांवों में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिया।
अधिकारी के गांव तक पहुंचने और मौके पर समस्याओं का समाधान करने पर ग्रामीणों ने XEN रजनीश वर्मा का आभार जताते हुए उन्हें मसीहा बताया।
नेरवा से न्यूज टुडे हिमाचल के लिए डॉ. डी.डी. जस्टा की रिपोर्ट।