मोठ: चिरगांव थाना क्षेत्र में बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया
Moth, Jhansi | Sep 28, 2026 झांसी के चिरगांव के टोरिया पुरा मोहल्ले में सोमवार को 36 वर्षीय पूजा पत्नी महेश कुशवाहा ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह कई वर्षों से बीमारी से परेशान थी। महिला दो बच्चों की मां थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।