भीलवाड़ा: विधायक ने एमएलवी कॉलेज में एमबीए और बीसीए कोर्स शुरू करने की मांग की, उच्च शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक कोठारी ने माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन (बीसीए) जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री को एक पत्र लिखा है।