भीलवाड़ा: लम्पी रोग से भीलवाड़ा में हुई गौवंश की पहली मौत, गौ सेवकों में निराशा छा गई
श्री राम गौसेवा समिति के राम लखन ने बताया कि लम्पी महामारी का प्रकोप भीलवाड़ा शहर में फैल रहा है, धीरे धीरे यह लम्पी बीमारी अपना विकराल रूप ले रही है पिछले कई दिनों से लम्पी के केस भीलवाड़ा शहर में मिल रहे हैं जिसे समिति के गौ सेवकों द्वारा रेस्क्यू कर कॉइन हाउस में क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है और वहां उपचार किया जा रहा है