भीलवाड़ा: सीएम विजिट से पहले कलेक्ट्रेट पर बवाल, सांवरमल सुसाइड केस में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भीलवाड़ा दौरे से ठीक पहले भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट गेट पर सांवरमल सुसाइड मामले को लेकर सिखवाल ब्राह्मण समाज मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे धरने पर बैठ गया। न्याय की मांग कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।