निज़ामाबाद: धान रोपाई के बीच शारदा सहायक खंड-32 नहर में सफाई, पानी न मिलने से किसान परेशान
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा गांव से होकर गुजरने वाली शारदा सहायक खंड-32 नहर की इन दिनों सफाई कराई जा रही है वहीं क्षेत्र में धान की रोपाई अपने चरम पर होने के बावजूद नहर में पानी न छोड़े जाने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सिंचाई के लिए किसानों को निजी नलकूप और डीजल पंप का सहारा लेना पड़ रहा है।