हरिद्वार: ऑपरेशन कालनेमी के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 7 ढोंगी साधुओं को किया गिरफ्तार
शनिवार को ज्वालापुर पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमी के तहत अभियान चलाया। पुलिस की कई टीमों ने अलग अलग स्थानों से 7 ढोंगी साधुओं को गिरफ्तार किया। ये सभी धर्म की आड़ में जादू टोने के नाम पर लोगों को ठगते थे। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 170/ 2 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने दोपहर एक बजे ये जानकारी दी।