लालगंज: वार्ड नंबर 17 में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, पार्षद ने कहा- जहाँ वोट नहीं, वहाँ विकास नहीं
लालगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 में सड़क, नाला, पेयजल, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से करीब दो हजार से अधिक लोग परेशान हैं। वार्डवासियों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों में विकास कार्य नाममात्र का हुआ है। कई सड़कें जर्जर हैं, जबकि कुछ मोहल्लों में आज तक नाला निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे जलजमाव की समस्या बनी रहती है।