झुंझुनू: बीडीके अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप, जुड़वां बच्चों की डिलवरी से जुड़ा है मामला
राजकीय भगवानदास खेतान अस्पताल बीडीके में एक पीड़ित ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अस्पताल के चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ पर आरोप है कि एमसीएच विंग में एक महिला के जुड़वा बच्चों में से एक का सुरक्षित प्रसव कराने के बाद दूसरे बच्चे की डिलीवरी अधूरी छोड़ दी गई। इसके कारण महिला को निजी अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां दूसरा बच्चा मृत पैदा हुआ।