झुंझुनू: हरिपुरा-कांट मार्ग पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवकों की मौत, घायल दो सगे भाई बीडीके में भर्ती
हरिपुरा-कांट सड़क मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक ने बीडीके अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में दो युवक घायल भी हैं जिनका बीडीके अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार सुबह 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक क्यामसर निवासी परवेज पुत्र अब्दुल जब्बार राणासर में एक निजी बैंक में काम करता था।