झुंझुनू: नरसिंहपुरा गांव में कॉलेज की छात्रा ने घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की
झुंझुनू सदर थाना अंतर्गत नरसिंहपुरा गांव में शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे के आसपास कॉलेज की छात्रा ने अपने घर की छत पर बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, घर वाले जब खाना देने गए तो दरवाजा बंद मिला और देखा तो वह फंदे पर झूल रही थी,सदर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया है