होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में भारतीय किसान संघ ने कलेक्ट्रेट गेट पर 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया
समर्थन मूल्य पर शत-प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। सोमवार को संघ के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के गेट पर पहुंचकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसान संघ के सदस्यों का कहना है कि वर्तमान में किसानों से केवल 25 प्रतिशत मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग की।