भिवानी: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी ऐप लोन के ज़रिए ब्लैकमेल करने के मामले में दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना साईबर क्राइम भिवानी के उपनिरीक्षक विकास कुमार ने अपनी टीम के साथ धोखाधड़ी व ब्लैकमेलिंग कर रुपए एठने के मामले में दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इंद्रजीत उर्फ अंकित पुत्र राजकुमार निवासी पूर्वा, इमालिया, जिला ओरिया उत्तर प्रदेश व अनिरुद्ध है।