भिवानी: शहर में बारिश से पहले नालों की सफाई शुरू हो गई है, नहीं होगा जलभराव- नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप
नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने बताया कि प्री मानसून बारिश से पहले कर्मचारियों की टीम बनाकर शहर नालों की सफाई शुरू करवा दी है। जिससे जल भराव की स्थिति पैदा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पब्लिक हेल्थ और नगर परिषद के अंतर्गत आते हैं, पब्लिक हेल्थ के साथ तालमेल बनाकर शहर के नालों की अच्छे से सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले भी सफाई होती रहती है।