भिवानी: हरियाणा में अब विवाह का पंजीकरण करवाना हुआ आसान, ग्राम सचिव, BDPO व तहसीलदार को बनाया गया मैरिज रजिस्ट्रार : DC
प्रदेश सरकार ने विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया का सरलीकरण करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सिटी मजिस्ट्रेट (सीटीएम), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सहित ग्राम सचिव को मैरिज रजिस्ट्रार के रूप में नामित किया है। डीसी नरेश नरवाल ने ये जानकारी देते हुए बताया कि विवाह पंजीकरण बारे सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।