बहेड़ी: भिलैया गांव के पास डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पुनई निवासी दो आरोपियों गौरव पुत्र करन सिंह,सरजीत उर्फ रिंकू पुत्र कृपाल सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बैट्रियां भी बरामद की हैं पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पहले दोनों ने शराब पी और उसके बाद प्रतिमा को खंडित कर सोलर पैनल में लगी दो बैट्री चोरी कर ले गए।