गुंडरदेही में सोनी रास गरबा की धूम, पहले दिन उमड़ा गरबा प्रेमियों का उत्साह, 19 अक्टूबर तक बाजार स्थल में सजेगी गरबा की महफिल
गुंडरदेही। नवरात्र के पावन अवसर पर नगर में भक्ति, उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में रानी दुर्गा दुर्गा उत्सव समिति एवं सोनी रास गरबा, सोनी ज्वेलर्स के द्वारा गुंडरदेही के बाजार स्थल में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 15 अक्टूबर से शुरू हुए इस आयोजन के पहले दिन गरबा प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में नगरवासियों सहित आसपास के गांवों से लोग बाजार स्थल पहुंचे और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद उठाया।