कटिहार: एक नंबर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
कटिहार नगर थाना क्षेत्र के दुर्गा स्थान एक नंबर कॉलोनी में एक युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि रौतारा का रहने वाला अमरेंद्र पास के गांव दीवानगंज में पायल नाम के एक लड़की से इश्क करता था। दोनों ने 3 महीने पहले शादी रचा ली। परिजन वापस लड़की को लेकर घर चले गए। जिसके वियोग में युवक ने फांसी लगा ली। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।