कटिहार: सालमारी ओपी क्षेत्र के बलदीयागाछी गोविंदपुर में प्रेम प्रसंग में पति ने पत्नि की गला दबाकर की हत्या।
सालमारी ओपी क्षेत्र के बलदीयागाछी गोविंदपुर गाँव मे दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।मृतक के परिजनों ने कहा कि 3 साल पूर्व शादी हुई थी और इसी दौरान नीलम को पति नजरे आलम मारपीट करता था जिसे लेकर गुरुवार को गला दबाकर हत्या कर दी गई।घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।